ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
By Prabhat Khabar News Desk |
April 9, 2024 10:58 PM
चंद्रपुरा. चंद्रपुरा प्रखंड के पिपराडीह गांव निवासी कमरूद्दीन अंसारी के पुत्र अजमुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू (25 वर्ष) की मौत ट्रेन से गिर कर हो गयी. वह एक माह पूर्व ही काम करने दोस्तों के साथ मुंबई गया था. ईद में गांव व आसपास के कई युवकों के साथ कुर्ला-हटिया ट्रेन से घर आ रहा था. सोमवार की सुबह नागपुर और वर्धा स्टेशन के बीच गेट पर खड़ा अजमुद्दीन चलती ट्रेन से गिर पड़ा. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उसके साथियों को सौंप दिया. शव लेकर उसके साथी मंगलवार की देर रात तक पिपराडीह पहुंचेंगे. रात को ही मिट्टी दी जायेगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
27 अप्रैल को हाेने वाली थी शादी
सोनू की शादी 27 अप्रैल को गांव की ही एक लड़की से होने वाली थी. शादी की तैयारी हो चुकी थी. शादी का कार्ड भी बंट चुका था....
ये भी पढ़ें...
बोकारो में डालमिया भारत का ‘हेल्थ मिशन’: महिलाओं के लिए लगा स्पेशल कैंप, जांचीं गईं 100 से अधिक मरीज
July 6, 2026 8:26 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 5:43 PM
July 5, 2026 11:26 PM
July 3, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 6:39 PM
July 1, 2026 10:14 AM
June 30, 2026 9:55 PM
June 30, 2026 4:58 PM
June 29, 2026 7:00 PM
