Bokaro News : यादव समाज अब अंतिम पायदान में नहीं रहेगा

Bokaro News : यादव शक्ति संगठन का जिला सम्मेलन गोमिया में हुआ.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | February 8, 2026 11:20 PM

यादव शक्ति संगठन, बेरमो अनुमंडल के जिला सम्मेलन, सम्मान समारोह और वनभोज का आयोजन गोमिया में बोकारो नदी के तट पर रविवार को हुआ. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि राजद नेता सुभाष यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में यूजीसी इक्विटी कानून में संशोधन की आवश्यकता है. अभी ओबीसी समाज काफी पिछड़ा हुआ है. सबको एकजुट कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा. यादव समाज अब अंतिम पायदान में नहीं रहेगा और गोमिया विधानसभा की राजनीतिक दिशा व दशा तय करेगा.

संगठन की मजबूती पर चर्चा

अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि यादव समाज राजनीति में अपना झंडा खुद बुलंद करने को तैयार है. संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गयी. मंच संचालन प्रकाश यादव, रोहित यादव व बिनोद यादव ने किया. मौके पर विस्थापित नेता बालेश्वर गोप, मथुरा यादव, अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष भास्कर यादव, संरक्षक मल्लू यादव, कैलाश यादव, अरुण यादव, अशोक यादव, रवींद्र यादव, नागेश्वर यादव, पंचलाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.