[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो BOKARO NEWS : योजना के तहत काम करना होगा : जयराम

BOKARO NEWS : योजना के तहत काम करना होगा : जयराम

0
BOKARO NEWS : योजना के तहत काम करना होगा : जयराम

कथारा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन कथारा स्थित सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को हुआ. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने की. केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने उद्घाटन किया. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर पार्टी का विचार और संदेश बताना होगा. विधानसभा चुनाव चुनौती पूर्ण होगा. जीत के लिए बूथ लेवल पर योजना के तहत काम करना होगा. अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देना होगा. केंद्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए आपसी मनमुटाव और जात-पात भूलकर काम करने की जरूरत है. कोषाध्यक्ष पूजा महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. संगठन सचिव कमलेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ता दिन-रात काम करते हैं. उन्हें सम्मान मिले, इसके लिए समीक्षा करने की जरूरत है. वीरेंद्र महतो, मोती लाल महतो, अर्जुन रजवार, रेखा महतो, डॉ वसंती सोरेन, पार्टी प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, गुणानंद महतो, जयदेव महतो, महादेव रवानी, उत्पल मंडल, जगदीश राय आदि ने भी संबोधित किया. मंच संचालन जिला सचिव खगेन्द्र महतो ने किया. मौके पर पार्टी महासचिव फैजान खान, सौरभ कुमारी, अनिता कुमारी, रथुलाल लहरे, देवनारायण महतो, ब्रजेश कुमार महतो, निर्मल महतो, मनोज महतो, राजीव महतो, संजीत कुमार विश्वकर्मा, वीरू महतो, विजय कुमार वर्मा, शिवानंद महतो, भगवान प्रसाद साहू, रामेश्वर सोरेन, रामचंद्र महतो, अमित महतो, सुभाष महतो, सुमन महतो, हरेंद्र रजक, सुनील महतो, विनोद महतो, सचिन तुरी, शशि तुरी, ऐनुल हक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. सम्मेलन के दौरान रांची के विनोद साहू और गोमिया के अशोक कुमार महतो आजसू पार्टी छोड़ कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने फूल माला पहना कर इनका स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel