[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो वोट हमारा अधिकार , पहले करेंगे मतदान फिर जलपान

वोट हमारा अधिकार , पहले करेंगे मतदान फिर जलपान

0
वोट हमारा अधिकार , पहले करेंगे मतदान फिर जलपान

बोकारो. बोकारो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका और शिक्षकेतर कर्मियों ने लोकसभा चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली है. साथ ही दूसरे शिक्षक, विद्यार्थियों और अन्य मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से स्कूल परिसर में वोट करें, देश गढ़ें अभियान चलाया गया. इसमें सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए. सभी शिक्षक व कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान करेंगे. कहा कि वोट हमारा अधिकार है, इसलिए पहले मतदान करेंगे उसके बाद ही जलपान और दूसरा कार्य करेंगे. सही प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ाना बहुत जरूरी है. हम सभी अपने बूथ पर जाकर अपने मताधिकारी का प्रयोग जरूर करेंगे. स्कूल की प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने कार्यक्रम में सभी लोगो को मतदान की शपथ दिलायी.

मतदान प्रतिशत बढ़ाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य

निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है. मतदान प्रतिशत बढ़ेगा तभी सही प्रत्याशी का चुनाव होगा. मजबूत लोकतंत्र का आधार चुनाव होता है, इसलिए हर देशवासी को अपने मतदान द्वारा एक योग्य कर्मठ व ईमानदार छवि के व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए. देश के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है की जाति, भाषा, मजहब, वर्ग भेद से ऊपर उठकर अपने विवेक के आधार पर मतदान अवश्य करें.

मतदान में महिलाओं की भागीदारी देशहित में जरूरी

प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिला मतदाताओं का अहम योगदान है. महिलाओं को मतदान में अपनी भागीदारी अधिक से अधिक निभानी होगी तभी सही सही प्रत्याशी का चयन होगा. मतदान के प्रति महिलाओं को जागरूक देख समाज जागरूक होगा और मतदान का प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा, जिससे हमारा देश और लोकतंत्र दोनों मजबूत होगा .अठारह वर्ष से ऊपर के लोगों को भारी संख्या में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel