स्वयं मतदान करें व दूसरों को भी करें प्रेरित :बीडीओ

चंदनकियारी स्थित स्टेडियम में कई गतिविधियों से मतदाताओं को किया गया जागरूक

By Prabhat Khabar News Desk | May 18, 2024 2:38 PM

चंदनकियारी. मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में चंदनकियारी स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व सामने हैं, 25 मई को मतदान होना है. हम सभी स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला. इस बार चंदनकियारी में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाएंगे. इस अवसर पर भव्य छऊ नृत्य आयोजन कर कलाकारों ने लोगों के मतदान के लिए प्रेरित किया. स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन एवं पैदल मार्च आदि के माध्यम से नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी, संगीत नाटक एकेडमी के छऊ कलाकार व सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है