फुसरो नगर परिषद चुनाव में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना कुमारी के पक्ष में शनिवार को झामुमो नेता अखिलेश महतो ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कहा कि बीना कुमारी शिक्षित व ईमानदार प्रत्याशी हैं. फुसरो शहर को विकास के मामले में ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं. जो काम 28 वर्षों में नहीं हुआ है, उसे धरातल पर उतारेंगी. इसके लिए एक बार झामुमो समर्थित प्रत्याशी पर जनता को विश्वास जताने की जरूरत है. बीना कुमारी बेहतर साबित होंगी. इसलिए मतदाता एक-एक वोट उन्हें दें. प्रत्याशी बीना कुमारी ने कहा कि शहर के अधूरे विकास कार्यों को चुनाव जीत कर पूरा करेंगे. जनता विश्वास रख कर मुझे वोट करें, उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए काम करूंगी. मौके पर झामुमो नेता गोविंद रजक, मदन कुमार महतो, भोलू खान, दीपक कुमार महतो, महताब खान, रामअवतार सिंह आदि मौजूद थे.