बदलाव के लिए करें वोट : बन्ना गुप्ता

बदलाव के लिए करें वोट : बन्ना गुप्ता

By Prabhat Khabar News Desk | May 21, 2024 12:09 AM

चंद्रपुरा. दुगदा मैदान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार ने आप सभी के लिए काम किया है. किसी के साथ भेदभाव नहीं होता. जगरनाथ महतो ने आपके लिए शहादत दी है. उनकी इस धरती में मथुरा प्रसाद महतो को जीत दिलाएं. बदलाव के लिए मतदान करें. मंत्री बेबी देवी ने कहा कि 25 तारीख को आप पहले मतदान कीजिये, उसके बाद जलपान करना है. प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जुमले वाली सरकार के झांसे में नहीं आना है. झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन सरकार ने 1985 वाली स्थानीय नीति बनायी, जबकि हम लोग 1932 की बात करते हैं. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि आज केंद्र सरकार सार्वजनिक उद्यमों का निजीकरण कर रही है. डीवीसी में एक समय एक लाख से अधिक कर्मी थे, आज छह हजार रह गये हैं. कोल इंडिया में 15 लाख की जगह 1.75 लाख कर्मी रह गये है. सरकार नयी नियुक्तियां नहीं कर रही है. सभा को हीरालाल मांझी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया़ मौके पर अखिलेश महतो, जदू महतो, मदन मोहन अग्रवाल, सुभाष महतो, मो समीद, नकुल महतो, बोढ़न यादव, खुर्शीद आलम, इसलाम अंसारी, मो सलीम, शदाब अफजल, शशि भूषण सिंह आदि उपस्थित थे. सभा का संचालन झामुमो जिला सचिव जयनारयण महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है