ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीसिधावारा पंचायत के सात महिला व पुरुष दिहाड़ी मजदूर सोमवार को वाहन पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है. प्रतिदिन की तरह ये सभी सुबह सवारी गाड़ी से मजदूरी के लिए हजारीबाग जा रहे थे. सुबह लगभग नौ बजे टाटीझरिया थाना से कुछ दूरी पर वाहन पलट गया. पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी खतरे से बाहर हैं.