[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो वाहन की चपेट में आकर अज्ञात दिव्यांग वृद्ध की मौत

वाहन की चपेट में आकर अज्ञात दिव्यांग वृद्ध की मौत

0
वाहन की चपेट में आकर अज्ञात दिव्यांग वृद्ध की मौत

पेटरवार.

पेटरवार-बोकारो पथ(एनएच-23) पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा स्थित आइडीबीआइ बैंक के निकट शुक्रवार की सुबह करीब सवा पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उक्त अज्ञात वृद्ध व्यक्ति उत्तासारा के पास सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी थी. वह वृद्ध व्यक्ति बाएं हाथ से विकलांग था. घटना की सूचना पर गंभीर रूप से घायल वृद्ध को 108 एंबुलेंस से पेटरवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के पूर्व सीएचसी में ही वृद्ध की मौत हो गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि घटना की सूचना पेटरवार पुलिस को दे दी गयी है. पेटरवार थाना की पुलिस ने वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर बीजीएच की मर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel