[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोसा गेस्ट हाउस में संदेहास्पद स्थिति में मिले दो रिटायर्ड अधिकारी

बोसा गेस्ट हाउस में संदेहास्पद स्थिति में मिले दो रिटायर्ड अधिकारी

0
बोसा गेस्ट हाउस में संदेहास्पद स्थिति में मिले दो रिटायर्ड अधिकारी

बोकारो. बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-बोसा के पदाधिकारी एके पांडे के समक्ष बुधवार को ऊहापोह स्थिति बन गयी. किसी ने उन्हें सूचना दी कि बोसा गेस्ट हाउस सेक्टर चार में बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड दो अधिकारी उनके द्वारा दिए गए अप्रूवल का गलत फायदा उठा रहे हैं. सूचना मिली की दोनों रिटायर्ड अधिकारी रेस्ट रूम में एक महिला के साथ बंद कमरे में है. बाहर लोगों की भीड़ लगी है. आनन-फानन में महिला गायब हो गयी है, लेकिन एक स्कूटी कैंपस में लगी है. श्री पांडे पहुंचे. तहकीकात शुरू की.

रिटायर्ड अधिकारियों ने महिला के लाने की बात को किया खारिज :

दोनों रिटायर्ड अधिकारियों ने महिला के लाने की बात को खारिज कर दिया. बताया कि एक रिटायर्ड अधिकारी अपना इलाज कराने आए थे. इस कारण रेस्ट रूम बुक करवाया है. बिना कारण उन्हें फंसाया जा रहा है. श्री पांडे ने पत्रकारों से कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं. इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे. दोनों सेवानिवृत अधिकारी राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं.

जांच की जा रही है :

बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. बुकिंग से लेकर घटनाक्रम तक की स्थिति का जायजा लिया जा रहा. पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, के लिए गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel