[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : अध्यक्ष के दो और पार्षद के 27 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Bokaro News : अध्यक्ष के दो और पार्षद के 27 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

0
Bokaro News : अध्यक्ष के दो और पार्षद के 27 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बनाये गये

नामांकन केंद्र में

नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को अध्यक्ष के दो और पार्षद के 27 प्रत्याशियों ने

नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए सहोदरी देवी ने एक सेट और बीना कुमारी ने दो सेट में अपना

नामांकन प्रपत्र

निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ के समक्ष जमा किया. पार्षद पद के लिए वार्ड एक से नेहा कुमारी, वार्ड दो से राज, वार्ड तीन से सुरेश करमाली, वार्ड पांच से कुमार विनायक व विनोद कुमार, वार्ड सात से बबीता देवी, वार्ड आठ से रीता देवी, वार्ड नौ से भिखारी चौहान, वार्ड 10 से ललन मल्लाह, वार्ड 14 से अनिल साव, वार्ड 15 से रंजीत प्रसाद व मुकेश साहू, वार्ड 16 से विधि कुमारी, वार्ड 17 से चंपा देवी, वार्ड 20 से विलासी देवी, पूजा कर्मकार व वीणा देवी, वार्ड 21 से अख्तरी खातून, वार्ड 22 से विश्वनाथ प्रसाद सोनी, वार्ड 24 से अनीता देवी व मंजरी कुमारी, वार्ड 25 से अशोक रवानी व मो शकील, वार्ड 26 से राधा देवी, वार्ड 27 से गुड़िया देवी और वार्ड 28 से स्वेता कुमारी व सरोजनी देवी ने

नामांकन प्रपत्र

दाखिल किया. अधिकारियों ने बताया कि अब

नामांकन के लिए दो ही दिन शेष हैं. मंगलवार व बुधवार को

नामांकन करा सकते हैं.

नामांकन स्थल में रही भीड़

नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ उमड़ी. नामांकन कक्ष से प्रत्याशी के नामांकन करा कर लौटने के बाद समर्थकों ने माला पहना कर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की गयी. केंद्र के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा निगरानी की जा रही थी.

अध्यक्ष के एक और पार्षद के 19 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कविता कुमारी और पार्षद पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. पार्षद के लिए वार्ड दो से रिंकू निषाद व रामचंद्र यादव, वार्ड तीन से संजय गंझू व सूरज गंझू, वार्ड चार से अमृता कश्यप, वार्ड पांच से विजय तिवारी, वार्ड छह से पूनम कुमारी व सोनी कुमारी, वार्ड 12 से अंजली कुमारी व अल्पना कुमारी, वार्ड 16 से भारती देवी, वार्ड 17 से रेखा देवी, वार्ड 18 से पूनम कुमारी, वार्ड 19 से माया देवी, वार्ड 21 से आशिया परवीन, वार्ड 24 से बीना देवी, वार्ड 25 से दीपक शर्मा व इश्तियाक आलम और वार्ड संख्या 28 से कंचन देवी ने नामांकन पत्र खरीदा. अभी तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 और पार्षद पद के लिए 146 नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel