[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : कसमार में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Bokaro News : कसमार में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

0
Bokaro News : कसमार में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईकला पंचायत के बेमरोटांड़ में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में बेमरोटांड़ गांव निवासी लक्ष्मण रविदास के पुत्र राजू रविदास (35 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक ट्रैक्टर चालक था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजू रविदास सुबह करीब नौ बजे घर से ट्रैक्टर लेकर गांव के कृषक लखन महतो के खेत की जोताई करने निकला था. लगभग दो घंटे तक खेत की जोताई करने के बाद वह मुख्य मार्ग होते हुए घर लौट रहा था. इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होते हुए उनके ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे राजू ट्रैक्टर समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरा. इससे वाहन में दबकर राजू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कसमार थाना को दी तथा ट्रैक्टर में दबे चालक को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो व एएसआई रोजिद आलम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया ट्रैक्टर में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel