[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : फर्जी आधार कार्ड बनाकर परीक्षा लेने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Bokaro News : फर्जी आधार कार्ड बनाकर परीक्षा लेने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

0
Bokaro News : फर्जी आधार कार्ड बनाकर परीक्षा लेने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Bokaro News : प्रतिनिधि, पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में शिक्षा एवं कल्याण समिति के नाम पर परीक्षा लेने और आधार कार्ड में कथित छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा होने पर वहां अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों और अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर उस लैपटॉप को पकड़ लिया, जिसमें आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा था, और उसे थाना के सुपुर्द कर दिया. वहीं इस संबंध में पुलिस तीन लोगों नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले गयी है. इस संबंध में भंडरो पंचायत निवासी मनीष कुमार महतो ने पिंड्राजोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि मनीष कुमार महतो अपने साथियों के साथ कौशल प्रशिक्षण के तहत तीन महीने से प्रशिक्षण ले रहे थे. गुरुवार परीक्षा देने के लिए भंडरो पंचायत स्थित संथालडीह मोड़ स्थित एक घर में बुलाया गया था. वहां पहुंचने पर अभ्यर्थियों को जो आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया, उसमें कई लोगों के नाम, पता, पिता का नाम और आधार संख्या में कथित रूप से गलत जानकारी दर्ज पायी गयी. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों के आधार कार्ड में दूसरे व्यक्तियों का फोटो और विवरण जोड़कर फर्जी तरीके से तैयार किया गया था. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्य किसी अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया. मामला सामने आने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान तरुण ठाकुर नामक व्यक्ति पर सभी फर्जी आधार कार्ड लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया है. आवेदन में उसके मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 30 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था. मामले में कई लोगों के नाम शामिल होने की बात कही गयी है. समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी रवि कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी मामले की जांच कर रहे थे. साथ ही लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel