Bokaro News : संवाददाता, बेरमो. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) की बैठक गुरुवार को जारंगडीह में हुई. अध्यक्षता कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मो वकील अंसारी तथा संचालन अशोक कुमार ओझा ने किया. बैठक में बोकारो एवं करगली प्रक्षेत्र से संजय सिंह एवं जानकी महतो के नेतृत्व में 25 लोगों ने दूसरे संगठन को छोड़कर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सदस्यता ली, जिनका सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने माला पहनकर स्वागत किया. मौके पर वरुण सिंह ने कहा कि राकोमसं बहुत पुराना संगठन है. दो फरवरी 2026 को इस संगठन का 75 वर्ष पूरा हुआ. कहा कि 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी. भारत सरकार द्वारा लागू की गयी चार लेबर कोड कानून मजदूर विरोधी है. जिस कोयला उद्योग का कांग्रेस की प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 71 और 73 के दो चरणों में राष्ट्रीयकरण किया था, उसे भाजपा की मोदी सरकार खत्म करने पर तुली हुई है. पूरे कोल इंडिया में संगठित मजदूर एवं डिपार्टमेंटल मशीन रहते हुए आउटसोर्सिंग कंपनियों को कोयला उत्पादन में प्राथमिकता दी जा रही है. सीसीएल के सीएमडी द्वारा 26 जनवरी को सभी एरिया एवं प्रोजेक्ट में उनके द्वारा भेजा हुआ संदेश सुनाया जाता है जिसमें बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र होता है. लेकिन अफसोस आज भी सीसीएल के मजदूर पानी, बिजली और आवास मरम्मत के लिए परेशान दिखाई देते हैं. एनुअल मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का ठेका होता है, परंतु मजदूरों की समस्याएं एवं आवासीय कॉलोनी की हालत जस-की-तस है. हालात में सुधार के लिए पूरे सीसीएल में प्रबंधन को घेरना पड़ेगा. नौ फरवरी से इसकी शुरुआत जारंगडीह परियोजना से होगी. इस दिन पीओ कार्यालय में जुलूस के माध्यम से मांग पत्र दिया जायेगा. बैठक को संबोधित करते हुए उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह एवं जानकी महतो ने कहा कि बोकारो एवं करगली क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जायेगा. इनके अलावा विकास कुमार सिंह, योगेंद्र सोनार, बी के श्रीवास्तव, राजकुमार साव, अर्जुन राम, मोहम्मद सफरुद्दीन, भागुराम एवं अंजनी सिंह ने भी अपने विचार रखे. बैठक में जानकी महतो, रणजीत सिंह, मो सफरुद्दीन, साबिर हुसैन, राजन, सीताराम साव, मनोज सिंह, मोहम्मद सलीम, गणेश साव, नजीर अंसारी, सीताराम तुरी, कमलेश सिंह, मोहम्मद शाहिद अंसारी, बाबूलाल महतो, मोहम्मद जमील अंसारी, राजकुमार महतो, संजय कुमार महतो, अमजद अंसारी, वासुदेव राम, बबलू, शिव कुमार, कन्हैया पंडित, धीरज गंजू, विकास एवं राम प्रसाद महतो राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से बृजेश सिंह, किशुन मंडल, मोहम्मद नौशाद, रमेश राम, कन्हाई चौहान, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, अशोक घासी, मोहम्मद सदीक, रिंटू सिंह, गोविंद साव, मनोज सिंह, मोचीराम खटाई, समूह रेड्डी, रंजीत मंडल, संजय तापादार तथा बृजेश साव आदि उपस्थित थे.