[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो एक पेड़-एक जिंदगी अभियान चलाने की है जरूरत : राकेश मिश्रा

एक पेड़-एक जिंदगी अभियान चलाने की है जरूरत : राकेश मिश्रा

0
एक पेड़-एक जिंदगी अभियान चलाने की है जरूरत : राकेश मिश्रा

बोकारो. पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो की ओर से ‘कारगिल विजय के 25 वर्ष’ पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह की परिकल्पना के साथ विविध कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत शनिवार को संत मेरिज विजन इंटरनेशनल स्कूल चीरा चास में पौधरोपण से हुआ. परिषद के राकेश मिश्रा ने कहा कि एक पेड़-एक जिंदगी अभियान की जरूरत है. पेड़-पौधों से हमें जीवन जीने के लिए जरूरी प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती हैं. कार्यक्रम के तहत आम, अमरूद, कटहल, नारियल सहित अन्य 25 बहुउपयोगी पौधे लगाए गए. श्री मिश्र ने सदस्यों को अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया.

पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं : कुमार शैवाल

संत मेरिज विजन इंटरनेशनल स्कूल के सचिव कुमार शैवाल ने कहा कि पेड़-पौधे बरसात कराने में मददगार होते हैं. पेड़ धरती का शृंगार होते हैं. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण करना चाहिए. पेड़ ही जीवन है. पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है. श्री शैवाल ने पौधरोपण के लिए स्कूल का चयन करने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो के प्रति आभार जताया. इस दौरान राजहंस, राजकुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, मनीष चंचल, सुनील कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, परमहंस, मनोज पांडे, निकेश कुमार गिरि, राजीव रंजन सिन्हा, अमित सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, चंदन कुमार सिंह, सभ्यता पुष्प, अर्चना शर्मा, अशोक कुमार वर्मा सहित स्कूल कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel