Bokaro News : कंजकिरो में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो में श्रीश्री 108 मां भगवती काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | October 19, 2025 12:34 AM

बोकारो थर्मल, नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो गांव में शनिवार को श्रीश्री 108 मां भगवती काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा कंजकिरो काली मंडप से निकली और तुरी टोला, बखरी, मोदी टोला, रामपुर, शिशु टोला, पारटांड़ और गोवारडीह होते हुए काछो नदी तट पहुंची. यहां मुख्य आचार्य घनश्याम पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भराया. मुख्य यजमान सुरेश प्रजापति, सुबोध शर्मा और शनी यादव ने पत्नियों ने पूजा की. इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची और यहां पंचांग पूजन के साथ कलश स्थापित किये गये.

मेला भी लगेगा

यज्ञ समिति के अध्यक्ष लालमोहन तुरी ने बताया कि रविवार को गणेश-अंबिका और वेदी पूजन किया जायेगा. मेले भी लगेगा. मौके पर सचिव सुरेश पटेल, कोषाध्यक्ष लालमनी महतो, पंसस रेवतलाल महतो, पूर्व मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, खिरोधर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है