Bokaro News : नौ माह से लापता लैब तकनीशियन काे खोज नहीं सकी है पुलिस

Bokaro News : बोकारो सेक्टर छह ए के लापता लैब तकनीशियन को पुलिस खोज नहीं सकी है.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | June 9, 2026 11:40 PM

नौ माह नौ दिन से (27 अगस्त 2025) लापता बोकारो सेक्टर छह ए निवासी लैब तकनीशियन संतोष कुमार को अभी तक पुलिस खोज नहीं सकी है. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. न्यायालय की अनुमति के बाद पिछले माह आरोपी महिला का नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर ले जाया गया था. लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए टेस्ट करने वाली टीम ने टेस्ट करने से इंकार कर दिया.

ये है मामला

मालूम हो कि पिंड्राजोरा के सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत संतोष कुमार 27 अगस्त 2025 की सुबह अपने आवास से निकले थे. इसके बाद घर नहीं लौटे. इसकी सूचना घरवालों ने सेक्टर छह थाना में दी. छानबीन में संतोष की बाइक लावारिस हालत में हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 पेट्रोल पंप के समीप एक ब्लॉक में मिली थी. पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी की जांच की तो संतोष की बाइक पर एक महिला को देखा गया. महिला व एक ऑटो चालक से पूछताछ हुई. ऑटो में एक कपड़ा मिला, जिस पर खून के छींटे थे. एफएसएल को जांच के लिए भेजा गया. जांच में खून पशु का मिला था.

कोट

मामले की जांच एसआइटी कर रही है. अब तक हुई जांच की समीक्षा की जा रही है. जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा.

राजीव रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो