[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बंदुकबेड़ा में नहीं बिछी पाइपलाइन

Bokaro News : बंदुकबेड़ा में नहीं बिछी पाइपलाइन

0
Bokaro News : बंदुकबेड़ा में नहीं बिछी पाइपलाइन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में रामनगर, करगली तीन नंबर धौड़ा का आधा भाग, नीचे गली से जवाहर नगर का कुछ भाग, कारो खटाल, पुराना कारो व बंदुकबेड़ा क्षेत्र आता है. वार्ड की आबादी लगभग चार हजार और वोटरों की संख्या लगभग 1714 है. क्षेत्र के परिसीमन के कारण बंदुकबेड़ा का वार्ड बदलता रहा है और इसके कारण इस वार्ड का विकास नहीं हो पा रहा है. निवर्तमान पार्षद कंचन देवी का कहना है कि वार्ड की अधिकतर समस्याओं का निदान किया गया है. बंदुकबेड़ा की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाती रही, मगर नप के द्वारा पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पाया.

क्या- क्या हैं समस्याएं

बंदुकबेड़ा के लोग नप की जलापूर्ति योजना के लाभ से वंचित हैं. यहां पाइप लाइन बिछायी भी नहीं गयी है. यहां के लोग अभी भी चापाकल, कुआं व नालों के पानी से काम चला रहे हैं. वार्ड क्षेत्र में कई चापाकल हैं, लेकिन आधा से अधिक खराब पड़े हैं.

आठ वर्षों में क्या बदला

फुसरो नप की ओर से बंदुकबेड़ा को छोड़ कर अन्य मोहल्लों के आवासों में पेयजल कनेक्शन कराया गया है. कई जगह पीसीसी पथ और नाली का निर्माण हुआ. वार्ड में एक बड़ी समस्या छाई की ढेर थी, इसकी सफाई करायी गयी है. करगली तीन नंबर धौड़ा के दुर्गा मंदिर व रथ मंदिर के परिसर, जवाहर नगर की सड़कों के किनारे- किनारे और वार्ड के अन्य मोहल्लों में पेवर ब्लॉक बिछाये गये है. नालियाें को स्लैब से ढंका गया है. नाली का निर्माण नप व सीसीएल द्वारा जगह-जगह कराया गया है. दुर्गा मंदिर के पीछे से गौतम सिंह के आवास तक सड़क निर्माण किया गया है. करगली तीन नंबर धौडा के आंबेड़कर क्लब के समीप व जवाहर नगर कारो मोड़ के समीप सामुदायिक भवन, हीरक रोड के वार्ड क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय, जवाहर नगर के मुंडा पट्टी में चबूतरा निर्माण कराया गया है. बंदुकबेड़ा में सीसीएल द्वारा तालाब निर्माण व डीप बोरिंग करायी गयी है. रथ मंदिर के समीप हाइ मास्ट लाइट लगी. जरूरतमंद लोगों को उज्ज्वला योजना, शौचालय सहित पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाया गया है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद सुनीता ने कहा कि कुछ कि कुछ जरूरी कार्य नहीं हो सके हैं, लेकिन बहुत सारे कार्य हुए भी हैं. वार्ड की एक बड़ी समस्या बिजनेस मोहल्ला में नाली की थी. इसका निदान कराया है. कई जगह स्लैब से ढंकी नाली की आवश्यकता अभी भी है, मगर वर्तमान समय में नहीं बना है.

एक्सपर्ट व्यू

लीला देवी ने कहा कि इस वार्ड में एक सुसज्जित सरकारी भवन की आवश्यकता है. खराब चापाकलों की मरम्मत होनी चाहिए. नालियों की सफाई बेहतर व नियमित रूप से की जानी चाहिए. वार्ड में एक खेल मैदान, पार्क, खुला जिम, प्ले ग्राउंड, प्रशिक्षण केंद्र आदि का निर्माण होना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel