Bokaro News : राहुल दूबे गैंग के गिरफ्तार सनी से पूछताछ करेगी बोकारो पुलिस

Bokaro News : रामगढ़ में गिरफ्तार राहुल दूबे गैंग के सनी सिंह से बोकारो पुलिस पूछताछ करेगी.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | April 7, 2026 12:27 AM

रामगढ़ में राहुल दूबे गैंग के सनी सिंह की गिरफ्तारी के बाद बोकारो पुलिस रेस हो गयी है. राहुल गैंग के नाम से बोकारो में रंगदारी मांगने वाले प्रिंस गुप्ता व अन्य सदस्यों के सनी सिंह से संपर्क खंगालेगी. सनी से पूछताछ करने के लिए पुलिस रामगढ़ जायेगी. बोकारो में पिछले दिनों बालीडीह थाना व बीएस सिटी थाना में प्रिंस खान गैंग, राहुल दूबे गैंग, अमन सिंह सिंह गैंग व मयंक सिंह गैंग के नाम पर रंगदारी मांगे जाने को लेकर कई प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गैंग की पीछे लगी है एसआइटी

मामले में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बनायी गयी एसआइटी ने एक अप्रैल की देर रात को प्रिंस गुप्ता सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी ने राहुल गैंग के लिए बालीडीह की बीएमडब्लू कंपनी के संचालक सुरेंद्र सिंह व बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच निवासी स्क्रैप व्यवसायी रितेश सिंह से रंगदारी मांगी थी. एक अप्रैल को गिरफ्तार किये गये सभी लोगों ने चारों गैंग के लिए रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की थी. इस काम के लिए प्रकाश शुक्ला द्वारा फोन से दिये जाने वाले निर्देश का पालन करते थे. एसआइटी बोकारो के व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले पूरे गैंग को गिरफ्त में लेने के लिए लगातार अभियान चला रही है.