[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो जन समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा संकल्पित : विक्रम

जन समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा संकल्पित : विक्रम

0
जन समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा संकल्पित : विक्रम

चास. जन संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को चास के दीपांजलि सभागार में आयोजित किया गया. स्व राजेंद्र महतो के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम महतो ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान को लेकर जन संघर्ष मोर्चा कृत संकल्पित है. भविष्य में आमजनों के सभी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभागों में हल्ला बोल कार्यक्रम किया जायेगा. सम्मेलन का संचालन करमचंद गोप ने किया. उपस्थित सदस्यों ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं पर अपना अपना विचार दिया. सर्वसम्मति से लोकसभा चुनाव के बाद एक वृहद संयुक्त शिकायत निवारण कार्यक्रम करने की सहमति जाहिर की.

सलाहकार समिति व जोन का हुआ गठन

कार्यक्रम के दौरान सलाहकार समिति गठित की गयी. अखिलेश कुमार सिंह, कांति पटेल, अर्जुन महतो, डी के त्रिवेदी, अजीत सिन्हा, हीरालाल प्रजापति का चयन किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ने जन समस्याओं के निदान के लिए मोर्चा के सदस्यों को नौ जोन में बांटा. सभी जोन में अलग-अलग सदस्य को प्रभारी नियुक्त किया गया. पिंड्राजोरा जोन में सुदर्शन सिंह, कार्तिक कोड़ा, मनमोहन महतो व टिंकू महतो, मामरकुदर जोन में मनभूल सिंह, भीम कोड़ा, रोहित कुमार व जवाहरलाल चौधरी, तलगड़िया जोन में गणेश दत्ता, माधव रजवार, बंशीधर माहथा, दिनेश नायक व शिबू बाउरी, सोनाबाद जोन में संजय लाल महतो, आशीष कुमार, लोचन पंडित व रोहन कुमार, झोपरो जोन में साधन मंडल, परमेश्वर हेंब्रम, कुसुम देवी व कौशल्या देवी, कुर्मीडीह जोन में मंजू देवी, मालती देवी व मीना देवी, चास नगर जोन में गोपाल साह, प्रदीप सिंह, दीनबंधु महतो,प्रभात कुमार महतो व कमलेश कुमार, विस्थापित जोन में मनोज महतो, धनेश्वर महतो, खेतन राय,सागर रजवार व रवि रजवार, सेक्टर और नॉन सेक्टर जोन में हरेन्द्र पंडित को प्रभारी नियुक्त किया गया. चास चंदनकियारी के विभिन्न गांवों से मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए.

इनका रहा योगदान :

कार्यक्रम को सफल बनाने में सावित्री देवी, रेणू देवी, लक्ष्मण राजभर, छवि देवी, समर कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी, बाला देवी, श्रवण बाउरी, मंटू बाउरी, गुरुपद गोप, विष्णु बाउरी, नकुल महतो, किशन कुमार, विनोद घोषाल, माथुर चंद्र महतो, लालू मोहली, सुबोध सिंह, कैलाश राय, मुटुक सहिस, भूतनाथ महतो, उत्तम कुमार महतो, मंटू लाल प्रमाणिक सहित अन्य कार्यकर्ता का योगदान रहा .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel