Bokaro News : हड़ताल को लेकर मोर्चा ने बनायी रणनीति
Bokaro News : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक संडे बाजार में हुई.
संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक शफीक स्मृति भवन संडे बाजार में मंगलवार को हुई. बीएंडके एरिया में 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी. सभी परियोजना के सभी प्वाइंट के लिए केंद्रीय, क्षेत्रीय व शाखा स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. यह भी तय किया गया कि हड़ताल में शामिल यूनियनों के कोई पदाधिकारी अगर हड़ताल में शामिल नहीं होंगे तो कार्रवाई की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता एक्टू नेता विकास सिंह और संचालन एटक नेता सुजीत घोष ने किया. बैठक में सीटू के विजय कुमार भोई, मनोज पासवान, श्याम नारायण सतनामी, इंटक के दिगंबर महतो, सुबोध सिंह पवार, एचएमएस के संतोष ओझा, कुणाल कुमार, आभाष चंद्र गांगुली, आलोक रंजन, एटक के गणेश महतो, मो असगर, सुबोध आचार्य, मो अकबर और एक्टू के विकास कुमार सिंह, भुनेश्वर केवट, बालगोविंद मंडल आदि थे.
