[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : डीटी ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Bokaro News : डीटी ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण

0
Bokaro News : डीटी ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण

सीसीएल के डीटी अनूप हंजुरा ने सोमवार को बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार परियोजना का निरीक्षण किया. विभागीय व आउटसोर्सिंग पैच में हो रहे उत्पादन की जानकारी ली तथा माइंस के मैप का अवलोकन किया. जीएम संजय कुमार झा और पीओ सत्येंद्र कुमार सिंह से कहा कि आउटसोर्सिंग पैच में भी अगर कोई बाधा आ रही है, तो उसे भी तत्काल दूर करें.

जमीन संबंधित समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश

माइंस विस्तार को लेकर बरवाबेड़ा तथा दरगाह मोहल्ला की शिफ्टिंग प्रक्रिया से अवगत हुए तथा जमीन संबंधित समस्याओं का तत्काल निपटारा करने की बात कही. डीटी कोनार रेलवे साइडिंग भी गये और डिस्पैच कार्य की जानकारी ली. बरवाबेड़ा गांव के समीप निर्माणाधीन सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) का भी निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति से अवगत हुए. तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही. डीटी ने कहा कि सीसीएल चालू वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य जरूर प्राप्त करेगी. जीएम ने कहा कि एरिया में उत्पादन ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास जारी है. प्रतिदिन का उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कारो परियोजना के नये पैच से भी कोयला उत्पादन शुरू हो गया है. एकेके ओसीपी से भी वित्तीय वर्ष में लगभग 50 लाख टन उत्पादन होगा. यहां प्रतिदिन 32 हजार टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. कोनार सीएचपी के निर्माण की गति में भी तेजी आयेगी. कुछ फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामले के निष्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मौके पर एसओ माइनिंग केएस गेवाल, पीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, अभियंता दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. डीटी ने कारो परियोजना का भी निरीक्षण किया. माइंस का अवलोकन किया और नये पेंच में उत्पादन कार्य को देखा. पीओ सुधीर कुमार सिन्हा, मैनेजर चिंतामणि मांझी, सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह को उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. कहा कि समस्याओं को दूर किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel