[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम

प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम

0
प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.

Suicide News Jharkhand: बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के भस्की गांव में गुरुवार को सानुराम बेसरा के पुत्र दिनेश बेसरा (28) और उसकी पत्नी गीता देवी (25) ने पेड़ से फांसी लगाकर एक साथ आत्महत्या कर ली. एक साथ पति-पत्नी की आत्महत्या की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है.

डेढ़ साल पहले गीता से सानुराम ने किया था प्रेम विवाह

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिनेश ने रजरप्पा थाना क्षेत्र निवासी गीता से प्रेम विवाह किया था. विवाह से पहले दिनेश गोवा में काम करता था, लेकिन शादी के बाद गांव में ही रहने लगा. वह गांव में ही मजदूरी कर रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आपस में प्रेमपूर्वक रहते थे, लेकिन गुरुवार को अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया.

आत्महत्या करने से मीट और महुआ शराब का सेवन किया

गांव वालों के अनुसार, गुरुवार को दिनेश और गीता ने गांव के पास स्थित एक पेड़ के नीचे बैठकर मीट और महुआ शराब का सेवन किया. बाद में लोगों ने देखा कि गीता की साड़ी का फंदा बनाकर दोनों उसी पेड़ से लटक रहे हैं. घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने दोनों को नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो गयी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटना के कारणों का पता नहीं चला

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों और परिजनों के बीच तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस की शुरुआती जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. सूचना मिलते ही जरीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भारी संख्या में जुटे ग्रामीण

इधर, दंपती की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये. मौके पर स्थानीय मुखिया मंटू राम मरांडी, जेएलकेएम नेता राहुल महतो समेत ग्रामीण पहुंचे. पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. लोगों का कहना है कि गांव में पहली बार इस तरह की घटना घटी है, जिससे हर कोई दुखी है.

इसे भी पढ़ें

Road Accidents: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत

ओडिशा के तट से गुजरा डीप डिप्रेशन, झारखंड के 5 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू से हजारीबाग में बदसलूकी, चालक से मारपीट

बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 गिरफ्तार

Previous article OMG! यह ग्रह है या स्टार? अंतरिक्ष में मिला बेबी प्लैनेट जो हर सेकंड निगलता है अरबों टन पदार्थ
Next article बिहार में BJP की चुनावी कमान संभालेंगे UP के सांसद-विधायक, गृहमंत्री अमित शाह ने बनाई खास स्ट्रैटेजी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel