[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Sarit School of Music: विद्यार्थियों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियों से मोहा मन

Sarit School of Music: विद्यार्थियों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियों से मोहा मन

0
Sarit School of Music: विद्यार्थियों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियों से मोहा मन

संस्थान की संस्थापक ऋतु सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने गायन और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया. शास्त्रीय, सुगम व बॉलीवुड संगीत की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सभी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों व संगीत प्रेमियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

संगीत शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कर रहा सरित स्कूल ऑफ म्यूजिक : सरोज शर्मा

मंच पर शास्त्रीय, सुगम और बॉलीवुड संगीत की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षण साफ झलक रहा था. सरोज शर्मा ने कहा : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें मंच का अनुभव प्रदान करना रहा. बड़ी संख्या में अभिभावक और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे और उन्होंने कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया. ‘सप्तक’ ने एक बार फिर साबित किया कि सरित स्कूल ऑफ म्यूजिक संगीत शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है.

रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार में प्रथम अपूर्वा, द्वितीय अर्घ्य नारायण सिंह, तृतीय अक्षय पोसारी

श्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार में प्रथम अपूर्वा, द्वितीय अर्घ्य नारायण सिंह, तृतीय अक्षय पोसारी सहित अन्य पुरस्कार इस प्रकार रहे : मोस्ट क्रिएटिव स्टूडेंट : अमन कुमार, फ्यूचर रॉकस्टार अवॉर्ड : अर्का समनाता, मोस्ट पंक्चुअल स्टूडेंट : अर्णव प्रसाद, हाइएस्ट अटेंडेंस : मानिक को मिला. कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने संगीत के क्षेत्र में किये जा रहे सरित स्कूल ऑफ म्यूजिक के कार्यों की सराहना की. बच्चों की एक-एक प्रस्तुति पर हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. इस दौरान बच्चे उत्साहित दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel