[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : सीसीएल के तीनों एरिया में चक्काजाम आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

Bokaro News : सीसीएल के तीनों एरिया में चक्काजाम आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

0
Bokaro News : सीसीएल के तीनों एरिया में चक्काजाम आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

बेरमो. विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो की अध्यक्षता में हुई. विस्थापितों की मांगों को लेकर बेरमो कोयलांचल में सीसीएल के तीनों प्रक्षेत्रों में छह जनवरी से आहूत बेमियादी चक्काजाम आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनायी गयी. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विस्थापित नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास समेत अन्य अधिकारों को लेकर वर्षों से आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन लगातार वादाखिलाफी करता रहा है. समिति के साथ प्रबंधन की हुई वार्ताओं में तय बिंदुओं को लागू नहीं किया गया. सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सीसीएल सीएमडी से डुमरी विधायक जयराम महतो पर दुर्भावनावश किये गये झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की गयी. पदाधिकारियों ने कहा कि बकाया नौकरी, वर्तमान बाजार दर का चार गुणा मुआवजा, सीएसआर के तहत सिर्फ विस्थापित गांवों में बिजली, पानी व अन्य विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने समेत अन्य मांगों को लेकर विस्थापित कमर कस लें. रेलवे रैक में पेलोडर बंद कर मैनुअल लोडिंग चालू करायी जाये और रेलवे रैक के माध्यम से हो रही कोयला की हेराफेरी पर रोक लगायी जाये. मौके पर समिति के महासचिव काशीनाथ केवट, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद महतो, डॉ दशरथ महतो, धनेश्वर महतो, लालमोहन यादव, राजेश गुप्ता, चंदन राम, मुमताज अंसारी, लालमोहन महतो, त्रिलोकी सिंह, मोहन महतो, राजेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार रजक, रवींद्र कुमार सिंह, मो सरफराज अंसारी, मो साबिर अंसारी, सुधीर गंजु, श्याम नारायण, किशोर महतो, प्रीतम कुमार महतो, मिथिलेश प्रसाद महतो, संजय कुमार महतो, चितरंजन महतो, चंद्रदेव महतो, विकास कुमार महतो, प्रदीप सिंह, गोपाल महतो, उमा शंकर महतो, विश्वजीत सिंह, शिवचरण कुमार महतो, प्रेमचंद ठाकुर, संतोष साव, निर्मल कुमार महतो, मो जमीद अंसारी, मो अशर अंसारी, अजरूद्दीन अंसारी, अहमद हुसैन, मुकेश कुमार महतो, रामेश्वर कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

समिति के साथ कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की वार्ता

कथारा. इधर, विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आहूत चक्काजाम आंदोलन के मद्देनजर मंगलवार को कथारा क्षेत्र जीएम कार्यालय स्थित सभागार में जीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधन व समिति की वार्ता हुई. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि झिरकी, बांध बस्ती, डहिया बस्ती, कमलटोला आदि गांवों में वर्ष 1982 में 212 एकड़ व 68 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गयी थी. इसके बदले में कुछ लोगों को नौकरी व मुआवजा मिला. बाकी बचे लोग वंचित हैं. गोविंदपुर एवं जारंगडीह परियोजना से संबंधित विस्थापितों की भी यही समस्या है. कथारा कोलियरी से सटे कमलटोला, बांध बस्ती व झिरकी में पेयजल की विकट समस्या है. प्रबंधन उपरोक्त समस्याओं पर मुख्यालय स्तर पर वार्ता करा कर पहल व मिनट्स दें, नहीं तो आंदोलन होगा. जीएम ने कहा कि अधिग्रहित की गयी भूमि के बदले रैयतों की बकाया राशि ट्रिब्यूनल में जमा है. मुख्यालय स्तर के अधिकारियों से वार्ता कर इसका भुगतान करवाने तथा पेयजल समस्या दूर करवाने का आश्वासन दिया. वार्ता में समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद महतो, महासचिव काशीनाथ केवट, धनेश्वर महतो, बालेश्वर गोप, बांध पंसस चंद्रदेव यादव, मथुरा सिंह यादव, प्रदीप यादव, सोहन यादव, गोपाल यादव, नागेश्वर यादव, गोविंद यादव, जानकी यादव, नारायण यादव आदि थे. प्रबंधन की ओर से एसओपी जयंत कुमार, कथारा कोलियरी पीओ डीके सिन्हा, एसओसी संजय कुमार सिंह, एसओ एलएंडआर देवनंदन सिंह, सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार थे. समिति पदाधिकारियों ने पांच जनवरी को सभी क्षेत्र की परियोजनाओं में मशाल जुलूस निकालने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel