[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: स्टेटिक सर्विलांस टीम सभी वाहनों की करें जांच, पंजी में विवरण करें संधारित : डीइओ

Bokaro News: स्टेटिक सर्विलांस टीम सभी वाहनों की करें जांच, पंजी में विवरण करें संधारित : डीइओ

0
Bokaro News: स्टेटिक सर्विलांस टीम सभी वाहनों की करें जांच, पंजी में विवरण करें संधारित : डीइओ

बोकारो, विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है. सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीइओ) विजया जाधव ने विधि व्यवस्था समेत निर्वाचन को देखते हुए जिला के सीमावर्ती पेटरवार थाना अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस समीप एसएसटी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के वाहन जांच पंजी की जांच की. साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया. डीइओ श्रीमती जाधव ने कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों की जांच करें. अगर कोई आपत्तिजनक सामग्री व राशि पायी जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को सूचना दें. डीइओ ने कई छोटे-बड़े लक्जरी वाहनों की जांच की. वाहनों के डैस बोर्ड, डिक्की आदि को देखा. इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया.

रंगोली-पोस्टर बनाकर दिया मतदान का संदेश

बोकारो, विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग विभिन्न गतिविधि का आयोजन कर रहा है. इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न कौशल विकास केंद्र में रंगोली व पोस्टर बनाकर मतदान के महत्व को बताया गया. मतदाताओं को जागरूक किया गया. ड्रीम व्यूवर्स एडिट्रैक प्राइवेट लिमिटेड चास बोकारो, कौशल विकास केंद्र तलगड़िया समेत अन्य कौशल विकास केंद्र में आयोजन हुआ. अध्ययनरत छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता हुई. छात्राओं ने अभिभावक व आस-पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली. मौके पर स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel