[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने मारी बाजी

Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने मारी बाजी

0
Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने मारी बाजी

Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे यूनियन की मान्यता को लेकर हुए चुनाव के बाद गुरुवार को मतगणना का कार्य संपन्न हुआ. चुनाव के अंतिम आंकड़े जारी कर दिये गये हैं. इस चुनाव में कुल 76,393 कर्मचारियों में से 57,291 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 56,170 मत वैध पाये गये. परिणाम के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (एसइआरएमयू) ने 37.511% मत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल कर मान्यता प्राप्त संगठन बन गया. इस चुनाव में कुल 57,291 कर्मचारियों ने मतदान किया, जिसमें 1,121 मत अमान्य पाये गये.

आंकड़ाें के अनुसार विभिन्न संगठनों के बीच मत विभाजन :

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (एसइआरएमयू): 21,070 (37.511%), दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (एसइआरएमसी): 19,045 (33.906%), दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ (डीपीआरएमएस ): 9,035 (16.085%), दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन (एसईआरएमजेडयू ): 3,293 (5.863%), सरबक संगठन (एसआरबीकेयू ): 3,227 (5.745%) व दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस को (एसईआरएमटीएमसी ): 500 (0.890%) मत प्राप्त हुआ.

एसइआरएमयू की ऐतिहासिक जीत :

इस चुनाव में एसइआरएमयू ने 21,070 मतों के साथ 37.511% मत प्राप्त किया, जो कि मान्यता प्राप्त करने के लिए आवश्यक 35% से अधिक है. इसके साथ ही यह संगठन दक्षिण पूर्व रेलवे में मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन बन गया. एसइआरएमसी की मजबूत चुनौती दी. जो पिछले चुनाव में मान्यता प्राप्त यूनियन के रूप में कार्यरत थी. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (एसईआरएमसी) ने 19,045 मतों (33.906%) के साथ कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन मान्यता प्राप्त करने में असफल रही.

अन्य संगठनों का प्रदर्शन :

डीपीआरएमएस को 16.085% मत मिला, जो तीसरे स्थान पर रहा. एसइआरएमजेडयू और एसआरबीकेयू को क्रमशः 5.863% और 5.745% मत मिला. तृणमूल कांग्रेस समर्थित एसईआरएमटीएमसी को केवल 0.890% मत ही मिल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel