[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : छह वर्षीय बच्चे की कुदाल से वार कर हत्या

Bokaro News : छह वर्षीय बच्चे की कुदाल से वार कर हत्या

0
Bokaro News : छह वर्षीय बच्चे की कुदाल से वार कर हत्या

नावाडीह/बोकारो थर्मल. नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोठी गांव में छह वर्षीय डेविड राज की कुदाल से वार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की मां ने भैंसुर जानकी महतो पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने जानकी महतो और व जादू महतो (दोनों भाई) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

बड़े चाचा पर आरोप

डेविड हरलाडीह निवासी बिनोद महतो और रुकवा देवी का इकलौता पुत्र था. वह अपनी मां के साथ तीन-चार दिन पूर्व मामा घर आया था. सोमवार को विष्णुगढ़ के एक निजी स्कूल में उसका नामांकन कराना था. रविवार की शाम को सभी लोग खलिहान में थे. शाम लगभग पांच बजे डेविड को गाय को चारा देने के लिए घर भेजा गया था. घर से खलिहान नहीं लौटा तो लोग घर पहुंचे. आंगन में डेविड का शव पड़ा हुआ था और जिस कुदाल से उसकी हत्या की गयी थी, वह भी पास ही पड़ा हुआ था. उसे विष्णुगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. प्रभारी थाना प्रभारी घनश्याम रवि टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और कुदाल को जब्त कर शव का पंचनामा तैयार किया. सोमवार को पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की मां ने कहा कि भैंसुर जानकी महतो बराबर डेविड के साथ मारपीट करता था और कहता था कि कुदाल से काट देगा. कुछ दिन पहले मेरे भी झगड़ा हुआ था.

कठोर सजा दिलाने की मांग

इधर, सोमवार को पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, मुखिया मोहन कुमार महतो, सीपीआइ नेता नुनुचंद महतो, सदानंद भाई पटेल, निर्मल महतो आदि घटनास्थल पहुंचे. प्रशासन से दोषी को कठोर सजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel