Bokaro News : महिला कांग्रेस की प्रखंड सचिव बनीं सेनापति

Bokaro News : महिला कांग्रेस की बेरमो प्रखंड सचिव भारती सेनापति को मनोनीत किया गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | February 6, 2026 11:32 PM

महिला कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को चार नंबर स्थित उत्कल समाज महिला सशक्तिकरण भवन में हुई. मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रभारी ममता चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गुंजन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुधा प्रसाद, जिला अध्यक्ष अजंता सामद उपस्थित थीं. मौके पर भारती सेनापति को बेरमो प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया.

इन्होंने किया संबोधित

ममता चंद्राकर ने कहा कि संगठन अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करें. महिला कांग्रेस पूरे देश में सशक्त होकर उभरी है. झारखंड में भी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रही है. केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस मुखर होकर सामने आ रही हैं. महिलाएं अपने हक व अधिकार के लिए आगे आएं. गुंजन सिंह ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. नगर निकाय के चुनाव में महिलाएं हिस्सेदारी निभा रही हैं. मौके पर महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष सुषमा देवी, अंजली देवी, खुशबू सेनापति, उर्मिला बाग, शोभा सेनापति, जानवी देवी,टुपुर देवी, सेवा देवी, जययुक्ता सेनापति, सोनी देवी आदि उपस्थित थीं.