एसडीपीओ ने बूथों का किया निरीक्षण
मतदाताओं को किया जागरूक
By Prabhat Khabar News Desk |
May 20, 2024 12:51 AM
पिंड्राजोरा.
चास प्रखंड अंतर्गत ओलगाड़ा गांव में शनिवार की शाम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी पिंड्राजोरा रवींद्र कुमार ओलगाड़ा विद्यालय पहुंचे. एसडीपीओ ने सर्वप्रथम विद्यालय में स्थित बूथ नंबर 578 तथा 579 का निरीक्षण किया गया. इसके बाद ओलगाड़ा के ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया. एसडीपीओ श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि 25 मई को निर्भीक एवं स्वतंत्रतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें. कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों को अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. एसडीपीओ ने बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का भी वितरण किया. बता दें की ओलगाड़ा गांव में सर्वे सेटलमेंट में त्रुटि को लेकर विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार किया गया था. प्रशासन के सहयोग से बैठक के उपरांत लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर सहमति जतायी है. मौके पर मुखिया सुकून कुमार महतो सहित आदि ग्रामीण उपस्थित थे....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
बोकारो में डालमिया भारत का ‘हेल्थ मिशन’: महिलाओं के लिए लगा स्पेशल कैंप, जांचीं गईं 100 से अधिक मरीज
July 6, 2026 8:26 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 5:43 PM
July 5, 2026 11:26 PM
July 3, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 6:39 PM
July 1, 2026 10:14 AM
June 30, 2026 9:55 PM
June 30, 2026 4:58 PM
June 29, 2026 7:00 PM
