[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो 2023-24 में उत्पादन व विक्रय में सेल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

2023-24 में उत्पादन व विक्रय में सेल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

0
2023-24 में उत्पादन व विक्रय में सेल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बोकारो. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने सोमवार को 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वार्षिक वित्तीय परिणाम घोषित किया. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी ने उत्पादन और विक्रय में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया है. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2023-24 के दौरान कच्चे इस्पात के उत्पादन और विक्रय की मात्रा में क्रमशः 5.2 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. परिचालन से अब तक का सबसे अधिक कारोबार दर्ज 2023-24 के दौरान कंपनी ने परिचालन से अब तक का सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया है. कंपनी लगातार तीसरे साल प्रचालन से कारोबार के अपने स्तर को 1,00,000 करोड़ रुपये पार किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रुपया 1 प्रति इक्विटी शेयर यानी अंकित मूल्य का 10प्रतिशत, के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक के दौरान शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है. कंपनी ने इससे पहले इस वित्त के दौरान 1 रुपया प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था. सेल विभिन्न पहलों को लागू कर रहा है : अध्यक्ष कंपनी के वित्तीय नतीजों पर सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि भारतीय इस्पात बाजार मांग में निरंतर वृद्धि को दर्शाते हुए काफी मजबूत बना हुआ है. अपना वॉल्यूम बढ़ाने, अपने उत्पाद बास्केट में वैल्यू एडेड उत्पाद जोड़ने और दक्षता स्तर में सुधार करने की दिशा में सेल विभिन्न पहलों को लागू कर रहा है, जो साल-दर-साल कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई पड़ रहा है. कंपनी बढ़ते भारतीय इस्पात बाजार में उछाल का लाभ उठाने के लिए अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर काम करना जारी रखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel