Bokaro News : रन फॉर फिट इंडिया 6.0 के लिए लगायी दौड़

Bokaro News : डीवीसी कोनार डैम में स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की ओर कार्यक्रम का आयोजन

By MANOJ KUMAR | October 10, 2025 12:58 AM

Bokaro News : डीवीसी कोनार डैम में केंद्र सरकार के कार्यक्रम ‘स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की ओर’ के तहत डीवीसी अधिकारियों और कर्मचारियों तथा राज्य औद्योगिक सुरक्षा कर्मियों ने गुरुवार को रन फॉर फिट इंडिया 6.0 के लिए दौड़ लगायी. इस कार्यक्रम में लगभग 60 लोगों ने शिरकत की. परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने भी दौड़ लगायी और संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिए हर भारतीय को सुबह एक घंटे व्यायाम और पैदल चलने की जरूरत है. यह युवा भारत के विकास और प्रगति के लिए बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री के 2047 के विजन के लिए हर भारतीय को प्रयास करना है. देश के विकास में डीवीसी कदम से कदम मिला कर चल रहा है. इस कार्यक्रम में डॉ बीएन मंडल, प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, रवि रंजन, दीपक कुमार, चंदन कुमार, चंद्रशेखर, सलीम जी और सीएसआर के सुनील कुमार भी शामिल हुए. साथ ही होमगार्ड रीना कुमारी, नीतू, प्रियांशु और रिंकी कुमारी के अलावा सीआइएसएफ के जीवनलाल और कर्मचारियों ने भी दौड़ लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है