[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो आरएसएस प्रमुख आज आयेंगे बोकारो, तीन दिनों का होगा प्रवास

आरएसएस प्रमुख आज आयेंगे बोकारो, तीन दिनों का होगा प्रवास

0
आरएसएस प्रमुख आज आयेंगे बोकारो, तीन दिनों का होगा प्रवास

संवाददाता, बोकारो.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार (17 जून) देर शाम बोकारो पहुंचेंगे. सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन देंगे. जानकारी के अनुसार आरएसएस प्रमुख श्री भागवत तीन दिनों तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. स्वयंसेवकों को बौद्धिक देंगे. बताते चलें कि उत्तर पूर्व (झारखंड व बिहार) क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ. इसी वर्ग में ही झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम को होगा. आरएसएस के जानकारों की मानें तो 26 जून को होने वाले कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार होंगे. 27 जून की सुबह दीक्षा समारोह के बाद सभी स्वयंसेवक घर लौटेंगे. यह वर्ग प्रतिवर्ष मई माह में लगता था, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर जून में किया गया है. इससे पहले बोकारो में इस तरह का आयोजन 2012-13 में किया गया था. स्वयंसेवकों के कार्य में गुणात्मक विकास करने के लिए प्रतिवर्ष लगने वाले इन प्रशिक्षण वर्ग में उन स्वयंसेवक ने भाग लिया, जिन्हें पिछले दो वर्ष से संघ का कोई दायित्व मिला है.

वर्ग प्रशिक्षण में झारखंड के 350 स्वयंसेवक शामिल :

संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण में झारखंड के लगभग 350 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं. वहीं, कार्यकर्ता विकास वर्ग-एक में झारखंड, उत्तर व दक्षिण बिहार प्रांत से 150 के लगभग स्वयंसेवक शामिल हुए हैं. बताते चलें कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संघ ने पाठ्यक्रमों में बदलाव किया है. बदले पाठ्यक्रम में अब दोनों प्रशिक्षण वर्गों में पांच दिनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी होगा.

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, पुलिस कप्तान ने लिया था जायजा :

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बोकारो प्रवास को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. पिछले दिनों बोकारो पुलिस के कप्तान पूज्य प्रकाश समेत आला पुलिस अधिकारी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया था. बताते चलें कि मोहन भागवत के कार्यक्रम की रूपरेखा अंतिम समय तक सीमित लोगों के पास रहता है. इस कारण किसी को उनके कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक स्तर पर नहीं दी गयी. मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी सीमित लोगों को ही इंट्री मिलेगी. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों के अलावा व्यवस्था व संचालन में लगे स्वयंसेवक व कुछ शॉर्टलिस्ट लोगों को ही यह मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel