[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : सेवानिवृत्त होने वाले सीसीएल कर्मी सम्मानित

Bokaro News : सेवानिवृत्त होने वाले सीसीएल कर्मी सम्मानित

0
Bokaro News : सेवानिवृत्त होने वाले सीसीएल कर्मी सम्मानित

राकोमयू की एकेके ओसीपी शाखा कमेटी की ओर से खासमहल डैम के समीप सम्मान समारोह सह वनभोज का आयोजन बुधवार को किया गया. सीसीएल जोनल सचिन कुमार महेश सिंह ने कहा कि आज मजदूरों का विश्वास वर्षों से यूनियन पर बना हुआ है, जो बड़ी बात है. रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि बेरमो में राकोमयू सबसे आगे है. बीएंडके एरिया सचिव सुबोध सिंह पवार ने कहा कि मजदूरों के सुख-दुख में यूनियन साथ खड़ी रहती है. कथारा एरिया अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मजदूर को जो ताकत मिली है, उसमें राकोमयू की अहम भूमिका रही है. आमंत्रित अतिथि सीटू के राज्य सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि आज यूनियनों में एकजुटता जरूरी है. मजदूरों के हक छीने जा रहे हैं. संघर्ष के लिए तैयार रहना है. कार्यक्रम में यूनियन से जुड़े सेवानिवृत्त होने वाले सीसीएल कर्मियों को शाॅल ओढ़ा कर व उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसमें मृणमय प्रामाणिक, पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, रामचंद्र गोप, राजन, मो नईमुद्दीन, मो ऐनुल हक, महेंद्र साव, सुरेश कुमार त्रिपाठी, सोमरा मांझी, बीएन मंडल, सुदर्शन राय, मुकुंद तांती आदि शामिल हैं. कार्यक्रम को बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो ने भी संबोधित किया. संचालन शाखा सचिव जयनाथ तांती ने किया. मौके पर सुकुमारन, शिवनारायण गोप, हरिमोहन सिंह, तापस राय, प्रताप सिंह, अरुणजथ सिंह, चांद शरद लाल, अशोक बंजारे, साधन मजूमदार, भूषण मांझी, जावेद अख्तर, लिटन सोरेन, रोशन सिंह अविनाश सिन्हा, मुन्ना सिंह, मजीद्र पाल सिंह के अलावे आमंत्रित अतिथि के रूप में पीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, सीसीएल सीकेएस के दिलीप मरीक सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel