[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

0
Bokaro News : सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

सीसीएल सीकेएस की खासमहल शाखा कमेटी की ओर से शाखा कार्यालय में समारोह आयोजित कर बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप मरीक को सीसीएल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया. वे एकेके ओसीपी परियोजना से डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. खान प्रबंधक सुमेधानंदन, अधिकारी राजीव रंजन, संजय सिंह, डीपी मौर्या, यूनियन के शाखा सचिव संजय यादव व अध्यक्ष सुभाष राम सहित सहकर्मियों ने उन्हें शाॅल ओढ़ाया तथा उपहार दिये. वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे यूनियन से जुड़े रहेंगे. मौके पर शेखर बघेला, विनोद प्रमाणिक, भरोसा प्रसाद, महेश हजाम, कमरुद्दीन, बीके झा, आनंद आदि उपस्थित थे.

कथारा चार नंबर स्थित आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व संचालन विजय यादव ने किया. मौके पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एसओ पीएंडपी डीके सिन्हा, कथारा कोलियरी के कर्मी विशेश्वर महतो व शिवदत्त नोनिया को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया और उपहार दिये गये. मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, रंजय कुमार सिंह, चौबे, सीएस प्रसाद, संतोष सिन्हा, एनएन मिश्रा, शिवपूजन सिंह, मो कलीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

बेरमो थाना के सेवानिवृत्त एसआइ को दी गयी विदाई

बेरमो थाना परिसर में रविवार को समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त एसआइ अरुण कुमार दुबे को विदाई दी गयी. उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पुलिस अवर निरीक्षक के पद तक पहुंचे. पुलिस सेवा में 38 वर्षों का लंबा अनुभव साझा करते हुए श्री दुबे भावुक नजर आये. मौके पर एसआइ, एएसआइ, जवान व कर्मी मौजूद थे.

सेवानिवृत्त कर्मी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

सीसीएल एसडीओसीएम परियोजना की तारमी साइडिंग के टाइम रेटर युगल तुरी को सेवानिवृत्त होने पर रविवार को आसनाटांड़ के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. ग्रामीण व परिजन कार्यस्थल पहुंचे और फूल माला पहना कर स्वागत किया. गाजे-बाजे के साथ श्री तुरी को गांव ले गये. मौके पर हरि प्रसाद महतो, कृष्णा महतो, कैलाश चौधरी, डालो महतो, शंभू आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel