Bokaro News: सरकारी उपक्रम की निविदाओं में चार प्रतिशत आरक्षण प्रभावी रूप से लागू हो : मंत्री

Bokaro News: सेक्टर तीन सिटी पार्क स्थित बसंत मेला ग्राउंड में रविवार को पासवान समाज का मिलन समारोह हुआ. अध्यक्षता मनोज पासवान ने की.

By MAYANK TIWARI | February 2, 2026 12:24 AM

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पासवान समाज वीर व रक्षक समाज है. यह हमेशा समाज व देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभायी है. सरकारी उपक्रमों में जारी होने वाली निविदाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित चार प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके. उद्घाटनकर्ता राज्य अनुसूचित जाति आयोग बिहार के अध्यक्ष धनंजय कुमार, विशिष्ट अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, प्रिंस पासवान, केदार पासवान ने पासवान समाज की एकता व संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया. समाज की एकजुटता को समय की मांग बताया. पासवान समाज के गौरवशाली इतिहास को बताया. मौके पर विजेता शेखर, बबलू कुमार, अजीत कुमार, आरती देवी, संजना, माधुरी, संगीता, पूनम, उषा, निर्मला, देवेंद्र पासवान, डॉ सुरेंद्र, रेखा मैत्री, उर्मिला कुमारी सिन्हा सहित दर्जनों पुरूष व महिला मौजूद थे.