[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बेरमो में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Bokaro News : बेरमो में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

0
Bokaro News : बेरमो में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न कार्यालयों आदि में तिरंगा झंडा फहराया गया. मौके पर शिक्षण संस्थानों व कई अन्य जगहों पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने ढोरी ग्राउंड के समीप दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी, राजकीय मध्य विद्यालय ढोरी, महिला कल्याण समिति, पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय, विकलांग कल्याण समिति के कार्यालय, राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी, फुसरो स्थित न्यू स्टार क्लब, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय और पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने आवासीय कार्यालय, बीबीएस पब्लिक स्कूल आदि में तिरंगा फहराया. बेरमो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुकेश कुमार, बेरमो थाना में प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में डीएसपी नवल किशोर सिंह, पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जेइ रत्नेश्वर दास, अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में डॉ राहुल सिंह, फुसरो नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने झंडा फहराया. मौके पर प्रमुख गिरिजा देवी कुमारी, सीओ संजीत कुमार सिंह, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, डॉ उषा सिंह, पूर्व पार्षद बिलासी, भरत वर्मा, सरयू चौहान, राधा देवी, कविता कुमारी, रिया कुमारी, बेरमो चैंबर ऑफ कॉमर्स के आर उनेश, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष बैभव चौरसिया, भोला दिगार, डॉ नवीना बारला, दयानंद बरनवाल, संतोष महतो, गोपाल प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, मो जावेद खान, रंजीत महतो, ललित अग्रवाल, संतोष महतो, रोशन सिंह, सिकंदर ठाकुर, उमेश रवि, सलीम जावेद आदि मौजूद थे.

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने झंडा फहराया. मौके पर एसओपी माला कुमारी, पीओ राजीव सिंह, एएफएम मो साहिद हुसैन, एसओसी मनोज कुमार साह, एसओ एक्सकैवेशन यूके पासवान, सेल अधिकारी राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे. बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम संजय कुमार झा ने झंडा फहराया. अंगवाली स्थित श्री राधेश्याम गौशाला में कांग्रेस नेत्री डॉ उषा सिंह, युवा व्यवसायी संघ कार्यालय में सचिव बैजू मालाकार, भरत सिंह पब्लिक स्कूल फुसरो में जगदीश सिंह चुडासमा, कार्मल स्कूल करगली में वाइस प्रिंसिपल सिस्टर नित्या, नर्सरी किड्स स्कूल सीनियर क्वार्टर करगली में निदेशक जय राठौर, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में रमा सिन्हा, करगली भाजपा कार्यालय में बिनोद महतो, पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में जगरनाथ राम, झामुमो उलगुलान के कार्यालय में बेनीलाल महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीआइएसएफ करगली यूनिट की ओर से सी कंपनी ग्राउंड बेरमो सीम में समारोह का आयोजन किया गया. यहां सीसीएल ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने झंडा फहराया. जीएम व सीआइएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने जवानों के परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान सीआइएसएफ जवानों की ओर से कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

फुसरो में असहाय जन संघर्ष समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर असहाय जन संघर्ष समिति फुसरो की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा शहीद निर्मल महतो चौक से निकली और फुसरो बाजार, रानीबाग, रहीमगंज, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए करगली गेट स्थित महात्मा गांधी चौक पहुंची. यहां लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. तिरंगा यात्रा में समिति के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं व स्थानीय लोग शामिल हुए. इसमें फुलेश्वरी कुमारी, जयराम टुडू, विमल मंडल, संजय पाल, साधु बाउरी, करमा तुरी, प्रकाश तुरी, शिव शंकर शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, अजीत विश्वकर्मा, विष्णु सिंह, सुनीता देवी, जयंत नारायण सिंह, भरत वर्मा, गोविंद रविदास आदि हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel