[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु

Bokaro News : याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु

0
Bokaro News : याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए. सेक्टर 9 भगत सिंह चौक प्रतिमा स्थल पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि इन शहीदों ने देश के लिए खुद को न्यौच्छावर कर दिया था. भारत की आजादी के इतिहास में 23 मार्च का दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि त्याग, शौर्य व वैचारिक क्रांति का प्रतीक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरआर दास ने की. मौके पर एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्राण सिंह, सीटू के जेएन सिंह, देवदीप सिंह दीवाकर, एआइसीयूटीसी की गीता कुमारी, कुमार सतेंद्र आदि मौजूद थे.

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन व झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति की ओर से सेक्टर नौ स्थित यूनियन कार्यालय में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. यूनियन महामंत्री डीसी गोहांई ने कहा कि भगत सिंह के आदर्श, सिद्धांत व विचारधारा आज भी प्रासंगिक है. समिति की अध्यक्षासरिता कुमारी, उपाध्यक्ष सुतापा सारंगी, फोलोरा लकड़ा, सचिव प्रतिभा देवी व कोषाध्यक्ष सीमा हंसदा आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर वीर बहादुर प्रसाद, नंद कुमार, राजन महतो, लखन चौधरी, राकेश रंजन, सालखन मुर्मू, मनोज गोराई, रश्मि सोरेन थे. भाकपा पेटरवार अंचल कमेटी की ओर से बुंडू पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम किया गया. लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. भाकपा नेता पंचानन महतो, दिवाकर महतो, घनेनाथ चौधरी, काजू बंसल, राधेश्याम राम, अजित कुमार महतो, चुंबन महतो, मदन लाल महतो आदि ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. इसके पूर्व बुंडू पंचायत भवन से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली. तलगड़िया. ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, चंदनकियारी इकाई द्वारा बाटबिनोर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. लोगों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी थी. शहीदों के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का भारत निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो व संचालन सचिव राजू रजवार ने किया. मौके पर डॉ खोकन गोराई, कमल प्रसाद महतो, भरत राय, भजन सरकार, खगेन हांसदा, काली पद हांसदा, संजय कालीन्दी, गौतम महतो आदि थे.

‘मेरा युवा भारत बोकारो’ ने निकाली पदयात्रा

बोकारो. मेरा युवा भारत बोकारो की ओर से शहीद दिवस पर सेक्टर वन दीक्षा सेंटर से पदयात्रा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व शहीद सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया. उमेश प्रसाद व गौरव कुमार ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखायी. पदयात्रा में शामिल लोग तिरंगा व संदेश पट्ट लेकर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी, जैसे नारों लगाये.

शिविर में 17 लोगों ने किया रक्तदान

शहीद दिवस पर ब्लड शेयर एन यू की ओर से ब्लड सेंटर सदर अस्पताल में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. चास की डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने उद्घाटन किया. कहा कि शहीद दिवस पर ऐसा आयोजन समाज के लिए अच्छा संदेश है. संस्थापक अनुपम कुमार सौरभ ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शिविर लगाया गया है. शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर, धनंजय कुमार, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रेम पासवान, पम्मी कुमारी, प्रशांत द्विवेदी, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अनिल भगत आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel