[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई का होगा चुनाव

रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई का होगा चुनाव

0
रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई का होगा चुनाव

बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त विजया जाधव ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई की बैठक की. सोसाइटी के सदस्यों की जानकारी ली. सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया ने बताया कि 457 सदस्य हैं, लेकिन कई वर्षों से अध्यक्ष, सचिव आदि का निर्वाचन व पुनर्गठन नहीं हुआ है. इसलिए सदस्यों की वास्तविक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. डीसीने उपलब्ध सदस्य के माध्यम से ही रेड क्रॉस सोसाइटी का निर्वाचन व पुनर्गठन कराने का निर्देश दिया. निर्वाच को लेकर कैलेंडर निर्धारण पर चर्चा की. तिथि निर्धारण कर नामांकन प्रपत्र की बिक्री, नामांकन दाखिल करने की तिथि, स्क्रूटनी तिथि व निर्वाचन की तिथि तय कर विभिन्न माध्यमों से उसका प्रचार – प्रसार कराने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कौन – कौन से कार्य किये जा सकते हैं, आम जनों की सुविधा – सोसाइटी के आंतरिक राजस्व संग्रह में वृद्धि आदि बिंदुओं पर योजना तैयार करने को लेकर चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा कुमार कनिष्क, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel