[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो जल दो या जेल दो की मांग को लेकर निगम कार्यालय में दिया धरना

जल दो या जेल दो की मांग को लेकर निगम कार्यालय में दिया धरना

0
जल दो या जेल दो की मांग को लेकर निगम कार्यालय में दिया धरना

चास. डीप बोरिंग खराब होने व चास जलापूर्ति योजना से पानी नहीं मिलने के कारण सोमवार को जल दो या जेल दो की मांग को लेकर चास नगर निगम के वार्ड 20 व 21 के महिला-पुरुष निगम कार्यालय पहुंचे. लोगों ने अपनी मांग पूरी करने की मांग को लेकर निगम कार्यालय परिसर में धरना पर बैठ गये. धरना पर बैठे प्रताप सिंह, शकुंतला देवी,चंचला देवी, झरना देवी, निशा देवी, डोली कुमारी, हेमा देवी सहित अन्य ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले बमनिया गली की डीप बोरिंग खराब हुई थी. बोरिंग को बनाने के दौरान मोटर नीचे गिर गया और फिर दोबारा बनाने का प्रयास नहीं किया गया. इस कारण हमलोगों को पानी नहीं मिल रहा है. चास जलापूर्ति योजना से भी बमनिया गली के लोगों को पानी नहीं मिलता है. गलत तरीके से पाइप बिछाने से हमारे घर तक पानी नहीं पहुंच पाता है. हम सभी को पानी के लिए दिन-रात संघर्ष करना पड़ रहा है. रात को जागकर पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. कहा कि अब पानी के लिए जोरदार आंदोलन होगा. जब तक समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा, हम लोगों का पानी के लिए लड़ाई जारी रहेगा. निगम पर्याप्त पानी की व्यवस्था करे या हम लोगों को जेल दे.

जलापूर्ति योजना से पानी मिलने के लिए तीन वर्ष से दे रहे हैं आवेदन

वहीं निगम के वार्ड 21 निवासी बाबू सिन्हा, धनंजय भट्टाचार्य, अजय गोराई, वार्ड 20 के दिनेश पाल, श्याम बाउरी, राजेश धीवर, जोशना देवी, माया देवी, संयोति देवी, कल्पना देवी, पूनम देवी, शांति देवी सहित अन्य कहा कि दोनों वार्ड के बमनिया गली, गाढ़ाधार क्षेत्र में चास जलापूर्ति योजना से अभी तक लोगों को पानी नहीं मिला है. हमारे मुहल्ला में सप्लाई पानी का पाइपलाइन, तो बिछा हुआ है, पर घर-घर पानी नहीं पहुंचा है. तीन साल में निगम कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला काम कुछ भी नहीं हुआ. लोगों ने पैसा देकर कनेक्शन लिया है, फिर भी पानी एक बूंद भी नसीब नहीं हुआ.

जल समस्या का जल्द होगा समाधान : सहायक नगर आयुक्त

लगभग एक घंटे धरना पर बैठने के बाद लोगों से निगम के सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किड़ो ने वार्ता कर जल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. श्री किड़ो ने कहा कि बहुत जल्द बमनिया गली में नया डीप बोरिंग कराया जायेगा साथ ही लोगों को पानी की समस्या से तुरंत निजात दिलाने के लिए प्रत्येक दिन निगम लोगो को टैंकर से पानी मुहैया करायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel