बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित जुबली पार्क में रविवार की रात को डीवीसी इडीसीएल द्वारा बाबा आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. डीवीसी के एचओपी आनंद मोहन प्रसाद, डीजीएम बीजी होलकर, डीजीएम सिविल विश्व मोहन गोस्वामी, अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. एचओपी ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बाबा आंबेडकर भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे. उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की. देश एवं डीवीसी के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है.
कार्यक्रम का संचालन डीवीसी उच्च विद्यालय के विद्यार्थी अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, नगमा बख्शी, अंशु कुमारी ने किया. स्वागत भाषण रमेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन सचिन बोदलकर ने किया. पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मौके पर सम्मानित किया गया. छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. आयोजन में राज कुमार रजक, धुर्वा मांझी, अनिल कुमार देव, जितेंद्र कुमार रजक, रामलाल पासवान, शिव कुमार पासवान, केरल टुडू, रवि चक्रवर्ती, बेनुधर बेहरा, हरदीप कुमार का योगदान रहा.