बेरमो. विभिन्न स्कूलों, संगठनों व संस्थाओं ने मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर जगह-जगह उत्सव मनाया. प्रभात फेरी निकाली गयी और कई कार्यक्रम आयोजित किये. इस दौरान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक सूत्रों से अवगत कराया गया. मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी.