[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : लापता संतोष को आठ माह में खोज नहीं सकी बोकारो पुलिस

Bokaro News : लापता संतोष को आठ माह में खोज नहीं सकी बोकारो पुलिस

0
Bokaro News : लापता संतोष को आठ माह में खोज नहीं सकी बोकारो पुलिस

27 अगस्त 2025 से लापता लैब तकनीशियन संतोष कुमार को बोकारो पुलिस आठ माह में खोज नहीं सकी है. वह सेक्टर छह थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर छह ए के रहने वाले हैं. परिजन व पुलिस ने 16 अप्रैल को संतोष को खोजने व सूचना देने वालों को ढाई लाख रुपया (परिजन ने दो लाख व पुलिस ने 50 हजार) इनाम देने की घोषणा की. इसके बाद कुछ पता नहीं चला. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. न्यायालय से महिला के नार्को टेस्ट कराने की अनुमति भी मिल गयी है. पुलिस महिला का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है.

बिहार तक जांच करने गयी एसआइटी

लापता संतोष को खोजने के लिए तत्कालीन एसपी हरविंदर सिंह ने एसआइटी (10 सितंबर 20025 को गठित) का गठन किया था. एसआइटी में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, सेक्टर छह इंस्पेक्टर संगीता कुमारी व सब-इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को शामिल किया गया था. एसआइटी ने सुराग के लिए स्क्वायड डॉग व ड्रोन कैमरा का सहारा लिया. सेक्टर 11 के सुनसान पडे एक-एक ब्लॉक को छाना गया. सेक्टर छह से लेकर शहर के सभी चौक-चौराहों का सीसीटीवी फुटेज देखा गया. बिहार में भी छापेमारी की गयी. लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंप कर लापता संतोष को खोजने के लिए दबाव भी बनाया.

क्या है पूरा मामला

पिंड्राजोरा सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत संतोष कुमार 27 अगस्त 2025 को सुबह साढ़े छह बजे अपने आवास से निकले. इसके बाद वापस नहीं लौटे. इसकी सूचना घरवालों ने सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को दी. छानबीन शुरू की गयी तो संतोष की बाइक लावारिश हालत में हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 पेट्रोल पंप के समीप एक ब्लॉक में मिली. पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी की जांच की. संतोष की बाइक पर एक महिला को देखा गया. महिला व एक ऑटो चालक से पूछताछ हुई. ऑटो में एक कपड़ा मिला, जिस पर खून के छीटे थे. इसे एफएसएल को जांच के लिए भेजा गया. जांच में खून का नमूना पशु को मिला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel