[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

0
नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

फुसरो. गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को जगह-जगह नदियों के तट पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ़ फुसरो हिंदुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी तट पर दामोदर बचाओ आंदोलन समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया. पूजा में मुख्य यजमान समाजसेवी जितेंद्र सिंह व उनकी पत्नी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह थे. पुजारी रजनीकांत पांडेय और बिट्टू पांडेय ने पूजा करायी. साथ ही सभी ने संयुक्त रूप से आरती की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी आदि शामिल हुए.

पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक सरयू राय ने दामोदर नदी को गंदगी से मुक्त करने के लिए अभियान की की शुरुआत की. यह सराहनीय है. मौके पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, वैभव चौरसिया, दयानंद बरनवाल, पंकज पांडेय, दिनेश सिंह, कुंज बिहारी पांडेय, भोला दिगार, सुभाष बरनवाल, नवल किशोर सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेश सिंह, गोपी डे, सुमित सिंह, अभिषेक सिंह, राधा देवी, विद्यार्थी पांडेय, कैलाश ठाकुर, वीणा देवी, ओमप्रकाश राजा आदि मौजूद थे.

बोकारो थर्मल.

दामोदर बचाओ आंदोलन और युगांतर भारती की ओर से बोकारो थर्मल में कोनार नदी के तट पर आरती सह नदी उत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन के प्रभारी भाजपा नेता सह आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह, विक्की साव द्वारा आरती की गयी. बाद में कोनार नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प श्रवण सिंह द्वारा लोगों को दिलाया गया.

कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, समीर गिरि, सीमा देवी, गुलाब चंद्र प्रजापति, खीरोधर महतो आदि ने भी संबोधित किया. आयोजन में दिनेश यादव, हरेराम यादव, जीवन कुमार दास, उमेश सिंह, अरुण सिंह, भैरव महतो, पिंटू सिंह, विक्की सिंह, रंधीर यादव, मनोज कुमार, शिबू प्रजापति, बुधन प्रजापति, राजेश रजक, संजय मिश्रा, हरदीप कुमार, दिलीप राम, दीपक रजक आदि मौजूद थे.

जारंगडीह.

जारंगडीह खेतको दामोदर नदी तट पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आरती व पूजन पंडित आरके मिश्रा ने कराया. मुख्य अतिथि श्रवण सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, सूरजमल नायक मुख्य थे. अतिथियों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों को स्वच्छ रखना है. मौके पर गौतम राम, अशोक मंडल, पर्यावरण सखी दीपमाला देवी, सीता देवी, ज्योती कुमारी, सुशीला देवी, छोटन यादव, हेमंत कुमार नायक, भीम यादव, श्याम कुमार नायक आदि थे.

गांधीनगर.

जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नाथ मंदिर के समीप दामोदर नदी तट पर भी आरती की गयी और नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. आयोजन युगांतर भारती दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आयोजित किया गया. आरती और पूजन कार्यक्रम शिव कुमार पांडे द्वारा कराया गया. मौके पर भाजपा नेता डॉ प्रह्लाद बरनवाल, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के पुत्र पीयूष चौधरी, रामू साहनी, राजेश चौरसिया, विनय, रामू, सनी, निकेश साव, मुकेश साहनी, आनंद साव, अरुण प्रजापति, दिनेश साव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel