[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो पिकनिक के साथ साथ नौका विहार का लेना चाहते हैं मजा तो कोनार डैम आईये, किया गया है खास इंतजाम

पिकनिक के साथ साथ नौका विहार का लेना चाहते हैं मजा तो कोनार डैम आईये, किया गया है खास इंतजाम

0
पिकनिक के साथ साथ नौका विहार का लेना चाहते हैं मजा तो कोनार डैम आईये, किया गया है खास इंतजाम
बोकारो का कोनार डैम

Picnic Spot In Bokaro, बोकारो, नागेश्वर (ललपनिया): नये साल में अगर घूमने के लिए बोकारो आना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोनार डैम में इस साल पिकनिक मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है. यहां पर मेला का आयोजन किया गया है. जहां झूला के अलावा नौका विहार के लिए वोटिंग की भी व्यवस्था है. आसपास क्षेत्र के अलावे दूसरे जिला से भी पर्यटक अपने परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं और नया साल का उत्सव मनाने के साथ-साथ वोटिंग का भी मजा लेते हैं.

आधा दर्जन स्पीड बोट की है व्यवस्था

वोटिंग के लिए करीब आधा दर्जन स्पीड बोट की व्यवस्था है. बोकारो के कोनार डैम के निकट डीवीसी का पार्क, रंग बिरंगी लाइट और चमचमाती सड़कें यहां की सुदरता बढ़ाती है. साथ ही कल-कल बहता पानी भी लोगों को रोमांचिक करता है.

बोकारो की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे जाएं कोनार डैम

कोनार डैम पहुंचने के लिए हजारीबाग से बिशुनगढ़ और बगोदर से सीधे कोनार डैम के लिए सड़क मार्ग है. यहां झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार कई प्रदेशों से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं. क्रिसमस के दिन तो यहां भारी जुटती है. नव वर्ष के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही नजारा रहता है.

पिकनिक स्पोट पर पुलिस रहेगी तैनात

बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि नव वर्ष के दिन जहां-जहां काफी भीड़ होती है, उन क्षेत्रों में संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को चौकसी बरतने के लिए निर्देश दिया गया है. कोनार डैम और तेनुघाट डैम में बोटिंग करने वाले पर्यटकों को बचाव जैकेट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्वक जश्न मनायें. लेकिन किसी प्रकार का ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए, जो दूसरे के लिए परेशानी का सबब बने. प्रशासन हर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी.

Also Read: Bokaro News : क्वार्टर को लेकर विधायक और प्रबंधन का मामला सुलझा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel