[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : सदर अस्पताल व चास अनुमंडल के हीट वेव वार्ड में एडमिट हो रहे हैं मरीज

Bokaro News : सदर अस्पताल व चास अनुमंडल के हीट वेव वार्ड में एडमिट हो रहे हैं मरीज

0
Bokaro News : सदर अस्पताल व चास अनुमंडल के हीट वेव वार्ड में एडमिट हो रहे हैं मरीज

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चिलचिलाती गरमी से बोकारोवासियों को कोई राहत नहीं मिल रही है. लगातार तापमान 40 से 42 डिग्री बने रहने के कारण गरमी से लोगों को हाल बेहाल है. सदर अस्पताल व चास अनुमंडल अस्पताल के हीट वेव वार्ड में लू लगने की शिकायत लेकर आने वाले मरीज को एडमिट किया जा रहा है. सदर अस्पताल में 10 बेड व चास अनुमंडल में पांच बेड का हीट वेब वार्ड है. सदर में रोजाना तीन से चार व चास अनुमंडल अस्पताल में रोजाना दो से तीन मरीजों को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. राहत मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है.

रोजाना आठ हजार पैकेट ओआरएस की खपत :

बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए बोकारोवासी ओआरएस, दही लस्सी, ईख का रस, बेल का शरबत सहित अन्य कई तरह के पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं. बोकारो जिला में रोजाना आठ हजार से अधिक पैकेट ओआरएस की खपत हो रही है.

सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि कैंप दो सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल चास, अनुमंडल अस्पताल बेरमो, अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट, रेफरल अस्पताल जैनामोड़ सहित 117 पीएचसी व सीएचसी अस्पतालों में मरीजों को आरआरएस व जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही है. पर्याप्त मात्रा में स्लाइन अस्पताल में रखा गया है.

सतर्क रहें, नहीं लगेगा लू- धूप में अधिक घूमने-फिरने से बचें

– खाली पेट गरमी में बाहर नहीं निकले- धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न लें- – सूती व हल्के रंग के पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें- टोपी, चश्मा, छतरी आदि का प्रयोग करें- तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि फल का सेवन करें- धूप में निकलने से पहले प्याज का सेवन करें- पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहें- मुंह व सिर को तेज धूप से बचायें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel