चंदनकियारी. लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कोर कमेटी व अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार को चंदनकियारी में बैठक की. मुख्य रूप से मौजूद बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की सभी विभाजनकारी शक्तियां गोलबंद होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास रथ को रोकना चाहती है. लेकिन भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान से लगकर अपने-अपने बूथ पर पार्टी को जीताकर विरोधियों के मंसूबों को विफल करेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक बूथ में 10 प्रतिशत मत वृद्धि हो, इसके लिए आपस में समन्वय स्थापित कर रणनीति बनाने का निर्देश दिया.