[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : फुसरो नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं निर्मला देवी

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं निर्मला देवी

0
Bokaro News : फुसरो नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं निर्मला देवी

फुसरो नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी 2503 मतों के अंतर से विजयी रहीं. वह पूर्व में दो बार वार्ड पार्षद रह चुकी हैं. उनके पति राजू दिगार कांग्रेस नेता हैं. इस बार अध्यक्ष पद का पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित था.

मालूम हो कि इसके पहले वर्ष 2018 में दलीय आधार पर हुए चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को 1765 मतों के अंतर से पराजित किया था. अर्चना सिंह को 5740 मत प्राप्त हुआ था. तीसरे स्थान पर 5118 मत के साथ भाजपा प्रत्याशी जगरनाथ राम रहे थे. उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया ने भाजपा प्रत्याशी शिवलाल रविदास को 3187 मतों से पराजित किया था. छेदी नोनिया को कुल 10147 मत तथा शिवलाल रविदास को 6960 मत प्राप्त हुआ था. झामुमो के बैजनाथ महतो 3768 मत लाकर तीसरे स्थान पर तथा आजसू पार्टी के महेश कुमार महतो 3386 मत लाकर चौथे स्थान पर रहे थे.

इस बार के चुनाव को बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सहित उनके पूरे परिवार ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था. विधायक के अलावा उनकी धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, अनुज युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव सहित कांग्रेस का पूरा कुनबा लगा हुआ था. चुनाव से दो दिन पूर्व रैली के बाद हुई सभा में विधायक ने घुटनों के बल पर बैठ कर कहा था कि भीख मांगता हूं कि निर्मला देवी को जीता दीजिए. भीख इसलिए मांग रहा रहा हूं कि मैं नहीं चाहता कि बेरमो का विकास रुके. बेरमो का विकास उन हाथों में चले जाये जो जाति-धर्म के नाम पर लोगों को तोड़ रहे हैं.

कांग्रेसियों ने मनाया जश्न : अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जमकर खुशियां मनायी. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास व कांग्रेस नेता अरुण सिंह के आवास पर मिठाईयां बांटी गयी. काफी संख्या में देर शाम कांग्रेस के नेता चास पहुंचे. अरुण कुमार सिंह के सुभाष नगर स्थित आवास में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी. कहा कि फुसरो नप क्षेत्र की अमन पंसद जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया. अब और तेज गति से विकास किया जायेगा.

किसे कितने वोट मिले

कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी 12780भाजपा समर्थित ममता देवी 10277झामुमो समर्थित वीणा कुमारी 6924निर्दलीय सहोदरी देवी 1445निर्दलीय अनु कुमारी 605

प्रतिमा कुमारी 1017फुलेश्वरी कुमारी 509शकुंतला देवी 468संगीता देवी 587

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel