[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : विधायक इलेवन ने पुलिस प्रशासन को हराया

Bokaro News : विधायक इलेवन ने पुलिस प्रशासन को हराया

0
Bokaro News : विधायक इलेवन ने पुलिस प्रशासन को हराया

पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता स्व महेंद्र कुमार विश्वकर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को सुभाषनगर स्थित फिल्ड क्वायरी के मैदान में दोस्ताना टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. पहले मैच में बेरमो पुलिस प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम और दूसरे मैच में विधायक इलेवन ने बीएंडके अधिकारियों की टीम को हरा दिया. फाइनल विधायक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाये. जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम 99 रन ही बना सकी. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा, बीएंडके जीएम एसके झा आदि ने किया. सभी चारों टीमों को बेरमो विधायक ने कप देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि सुभाषनगर ग्राउंड का नाम करमा मुंडा स्टेडियम किया जायेगा और इसका सौंदर्यीकरण किया जायेगा. पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर डे-नाइट मैच का आयोजन किया जायेगा. साथ ही टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा. मैचों में अंपायरिंग मो मेराज व मो मुजम्मिल ने की. मौके पर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, श्यामल सरकार, परवेज अख्तर, सुबोध सिंह पवार, प्रमोद सिंह, अशोक अग्रवाल, रंजीत महतो, संतन सिंह, सुनील सिंह, अजंता सामद, सुषमा कुमारी, रेहाना राज आदि मौजूद थे. आयोजन में अरुण कुमार सिंह आदि की मुख्य भूमिका रही.

उद्घाटन मैच में लोहार टोली ने लालबांध को हराया

साड़म में संतोषी मंदिर के पास मैदान में प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हुआ. उद्घाटन मैच अमन इलेवन लोहार टोली ओर 707 स्टार इलेवन लालबांध के बीच हुआ. टॉस जीत कर लालबांध ने पहले बल्लेबाजी की और 66 रन पर ऑल आउट हो गयी. लोहार टोली ने छह ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बना लिये. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सूरज लाल सिंह ने किया. मौके पर विष्णु लाल सिंह, चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन, द्वारिका नाथ तिवारी, यूथ सेंटर होसिर के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार सहाय, विक्की जैन, मोहन मुरारी चौधरी, राजेंद्र साव आदि थे. मैच में कमेंट्री अजीत नारायण प्रसाद, अंपायरिंग सत्येंद्र प्रसाद व विक्की केवट ने की. स्कोरर रोहन व रुद्र थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel