Bokaro News : मंदिर के गुबंद से गिरकर मिस्त्री की मौत

Bokaro News : मंदिर के गुबंद से गिरकर मिस्त्री की मौत हो गयी.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | June 9, 2026 12:18 AM

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उतासारा पंचायत के अंबाडीह में मंदिर के गुंबद पर नक्काशी का काम करने के दौरान एक मिस्त्री ऊंचाई से गिर गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने उसे पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है. मृत बलराम प्रधान (26 वर्ष) ओडिशा के नयागढ़ जिले के ओरदा गांव के रहनेवाले थे. घटना की जानकारी उसके साथियों ने परिजनों को दे दी है.